Power Cut : बीकानेर में कल सुबह से 05 घंटे बिजली बंद!
RNE Bikaner.
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से सागर जीएसएस के अत्यावश्यक रख-रखाव कार्य के चलते रविवार 15 मार्च को शहर के अनेक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 06:00 बजे से 11:00 बजे तक करीब पांच घंटे तक शहर और आस- पास के गांवों के बड़े हिस्से में आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानिए कहां - कहां बिजली बंद :
आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, पंप हाउस, कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल, उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर सेक्टर-सी, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए व बी, करणी नगर सेक्टर डी व ई, आरएसी कॉलोनी, पशु चिकित्सा क्षेत्र, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी, एसबीआई बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाशपुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करणी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप इलाके में बिजली बंद रहेगी।
इसके साथ ही उदासर कृषि क्षेत्र, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, महादेव एन्क्लेव, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड कृषि क्षेत्र, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस, फिटनेस सेंटर क्षेत्र, उदासर गांव, पेमासर गांव व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी 1 व 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट, पोल फैक्ट्री, मयूर विहार, सोनी कोठी, मरुधर नगर, वैष्णो धाम, बोथरा कॉलोनी, आरके पुरम ‘बी’ ब्लॉक, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्क्लेव, खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र, आरके पब्लिक स्कूल, आरबीके होटल, वैष्णो धाम मंदिर क्षेत्र, मांडा व मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, मोदी एक्वा, जेपी रोड, मरुधर क्षेत्र, आरके पुरम, पीपा फैक्ट्री के पास, शताब्दी कॉलोनी, बन्नाथ होटल के पास, सरिता बिहार कॉलोनी, वैष्णो बिहार बी-ब्लॉक, जयपुर चौराहा, राधास्वामी सत्संग क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट जैन ढाबा के पास, जयपुर रोड क्षेत्र, साईं विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदावन गेट क्षेत्र, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स के पास, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर, वैष्णो विहार, वृंदावन एन्क्लेव, वृंदावन फेज-1, फेज-2 व फेज-3, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, शास्त्री पार्क, दिल्ली पब्लिक स्कूल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
बिजली कटौती का असर गणेश एन्क्लेव, हॉर्स फार्म, कैमल फार्म, कीन कॉलेज, विजय वर्गीय ढाणी, वसुंधरा कॉलोनी, सूर्य कुंज, कल्ला फैक्ट्री, केशव नगर, गौतम नगर, कल्ला जी पेट्रोल पंप के पास, जोरबीर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन कैमल फार्म क्षेत्र, गडवाला रोड, शिवबाड़ी चौराहा, शिव मंदिर क्षेत्र, पीएचईडी एचटी क्षेत्र, शिव कॉलोनी, हरिजन बस्ती, रामदेव मंदिर क्षेत्र, अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, शिवबाड़ी गांव, चांद कॉलोनी, उदयरामसर गांव व रेलवे स्टेशन क्षेत्र, एनएच-89, धारनिया व चंडोक पेट्रोल पंप क्षेत्र, बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास व आसपास के कृषि कनेक्शन, दादाबाड़ी मंदिर क्षेत्र, मोदी डेयरी, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, गिन्नाणी क्षेत्र, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, बड़ी जसोलाई, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, नाथु की ताल, बड़ी गुवाड़, एफसीआई गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, उर्मूल सर्किल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल इलाके में भी रहेगा।
शहर के सुभाषपुरा, अमरसिंहपुरा, चूना भट्टा, लाल क्वार्टर, एमएस छात्रावास, कसाइयों का मोहल्ला, चलाना हॉस्पिटल क्षेत्र, जेएनवी कॉलोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र, खतुरिया कॉलोनी, व्यास कॉलोनी क्षेत्र, केके कॉलोनी, तिलक नगर, स्वर्णजयंती कॉलोनी, आकाशवाणी, बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड 220 केवी जीएसएस क्षेत्र, मंदा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, विजय बिहार, डूडी मोटर्स क्षेत्र, हिमतासर गांव व कृषि क्षेत्र, रायसर गांव व कृषि क्षेत्र, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, बंगाली मंदिर, गोल्डन चौकी, सूरज टॉकीज, भारत होटल, वेटेनरी अस्पताल, बांदरा बास, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, चौपड़ा कटला, फोर्टिस अस्पताल, वाटर वर्क्स, रानी बाजार रोड 1 से 12, रथखाना कॉलोनी इलाके में आपूर्ति प्रभावित होगी।
कलेक्ट्रेट, कचहरी, तुलसी सर्किल, सर्किट हाउस, नगर निगम, टीटी कॉलेज, महारानी स्कूल, सादुल गंज, डूंगर कॉलेज, विद्युत कॉलोनी, बीएसएफ जयपुर रोड क्षेत्र, सांगलपुरा, इन्कम टैक्स कॉलोनी, विवेकानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क, एयरफोर्स क्षेत्र और ब्रज वाटिका सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर में यहां बिजली बंद:
इसके अलावा बीकेईएसएल की ओर से रख-रखाव कार्य के कारण दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक मॉडर्न मार्केट, डीआरएम ऑफिस, रेलवे पावर हाउस, सोहन कोठी, अमूल आइसक्रीम और हनीबेल आइसक्रीम क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

