Movie prime

Power Lifting Rajasthan : बीकानेर की ममता चांवरिया ‘स्ट्रांग वूमेन ऑफ राजस्थान

 

RNE Bikaner.

राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। 25 से 27 अप्रैल तक चिरंजीवी कुंज, बीकानेर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजन सचिव आशीष ओझा के अनुसार, प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने हर वर्ग में अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया। खास बात यह रही कि बीकानेर की ममता चांवरिया ने सब-जूनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘स्ट्रांग वूमेन ऑफ राजस्थान’ का खिताब अपने नाम किया।

सब-जूनियर बालक वर्ग में यशवर्धन पुरोहित, मयंक व्यास और श्रीकांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि रणजीत मंडल, दीपक आचार्य, पार्थ जवर और गिरराज उपाध्याय ने रजत पदक हासिल किए।

जूनियर पुरुष वर्ग में ससांक रंगा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चिराग शर्मा को रजत पदक मिला, जबकि गौरव स्वामी, दुर्गेश सोलंकी, मयंक शर्मा और नितेश स्वामी ने कांस्य पदक जीते।

सब-जूनियर बालिका वर्ग में बीकानेर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियांसी ओझा, प्रतिज्ञा रंगा, चंचल भारती, ममता चांवरिया, सिद्धि कुमारी पांडे, कशिश बण, रिद्धिमा बेलवान और अवनी पुरोहित ने स्वर्ण पदक जीते। सुचित्रा नाई को रजत पदक मिला।

जूनियर महिला वर्ग में भूमिका सारस्वत, संध्या बिस्सा और कोमल बिश्नोई ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सुवानी शर्मा ने रजत पदक जीता, जबकि श्वेता कंवर भाटी और वेदही शर्मा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

मास्टर्स वर्ग में भी बीकानेर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। मास्टर्स-1 में गजेन्द्र सिंह पंवार, गिरिराज व्यास, राकेश पुरोहित और हंसराज किराडू ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि विष्णु सोनी और अजय खत्री को रजत पदक मिला। मास्टर्स-2 में अरविंद कुमार व्यास, विक्रम सिंह चौहान और शिव कुमार व्यास ने स्वर्ण पदक हासिल किए। मास्टर्स-3 में हुलाश चंद व्यास और महेश चंद्र महात्मा विजेता रहे।

बीकानेर टीम की इस उपलब्धि पर बद्री प्रसाद ओझा, सुशील व्यास, सुनील व्यास, किशन बिस्सा, भुवनेश व्यास, पियूष सोढ़ी, रवि छंगाणी, नारायण ओझा, जयशंकर ओझा और अविनाश व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FROM AROUND THE WEB