RudraNewsExpress_Logo

Prahlad Singh Marshal ने EVM कमिश्निंग से स्ट्रॉन्ग रूम तक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

मार्शल का आरोप—राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही सूचना; सीलिंग में प्रतिनिधियों की मौजूदगी और फाइनल रैंडमाइजेशन की प्रतियां देने की मांग
 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर में चल रही पंचायतीराज चुनाव-2026 की प्रक्रिया में ईवीएम कमिश्निंग से लेकर मतदान के बाद मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाने तक की व्यवस्था पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने राजस्थान निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी जा रही। यह निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी से जुड़ा गंभीर विषय है।

पहले दस्तखत करवाए फिर सूचना तक नहीं : 

मार्शल ने पत्र में कहा कि पूर्व में ईवीएम कमिश्निंग के दौरान फॉर्म संख्या 7, 8, 9, 10 और 11 पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करवाए जाते थे। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाने के समय भी अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती थी। स्ट्रॉन्ग रूम की सील पर प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करवाए जाते थे। अब इन प्रक्रियाओं से पहले राजनीतिक दलों को विधिवत सूचना-पत्र नहीं दिए जा रहे। 

फाइनल रैंडमाइजेशन की प्रतियां दें : 

मार्शल ने मांग उठाई है कि ईवीएम कमिश्निंग और मतदान के बाद मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाने की प्रक्रिया से पहले सभी राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को लिखित सूचना देने के निर्देश दिए जाएं। स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं में प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ फाइनल रैंडमाइजेशन की प्रतियां भी समय पर उपलब्ध करवाएं।

FROM AROUND THE WEB