Movie prime

प्रो माधव हाड़ा को ' काग पुरस्कार 2026 ', लोक साहित्य, शोध व सृजन के लिए ये विशिष्ट पुरस्कार घोषित

 

RNE Special.

लोक साहित्य व उसके शोध के कार्य के साथ अनवरत साहित्य सृजन करने वाले प्रो माधव हाड़ा को प्रतिष्ठित ' काग पुरस्कार 26 ' दिया जायेगा। लोक साहित्य और चारणी साहित्य के प्रति समर्पण, शोध और सृजन का ये बड़ा सम्मान है। 
 

प्रो हाड़ा ने लोक साहित्य व लोक चरित्रों पर विशेष कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने लोक चरित्रों पर शोधपरक पुस्तकें सृजित की है। प्रो हाड़ा आधुनिक हिंदी साहित्य के भी प्रखर आलोचक है।

पिछले कुछ समय से वे राजस्थानी साहित्य पर भी शोधपरक अध्ययन कर रहे है। हाड़ा को काग पुरस्कार मिलने पर साहित्य जगत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मधु आचार्य ' आशावादी ', ब्रजरतन जोशी, गजेसिंह राजपुरोहित, संजय पुरोहित, नगेन्द्र किराड़ू, अनुराग हर्ष, धीरेंद्र आचार्य, सीमा पारीक, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया, नदीम अहमद नदीम, विजय शर्मा, अरमान नदीम, इमरोज नदीम, आदि शामिल है।

FROM AROUND THE WEB