हरिद्वार से गंगाजल लेकर फलोदी की ओर बढ़ी पुष्करणा कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति का उमड़ा सैलाब
RNE Bikaner.
पुष्करणा कांवड़ यात्रा चंपा दादी मंडल फलोदी आज हरिद्वार से रवाना होकर बीकानेर करीब 625 किलोमीटर पार कर फलोदी की और उसी जोश और उमंग के साथ आशुतोष भगवान शिव के गगनभेदी नारों के साथ कांवड़िए नाचते कुदतते आगे बढ़ रहे हैं

आज की कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों का स्वागत करने व कांवड़ियों का पुष्पों की वर्षा कांवड़ में सम्मिलित हुए -- श्रीगोपाल व्यास एडवोकेट, राजेन्द्र व्यास अध्यक्ष फलोदी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भातु राजा, अजय,विशम्बर ,विजय बंटी ,केतन कंटा संजय व्यास और कांवड़ यात्रा का हिस्सा बने | कांवड़ यात्रा एक अगस्त को फलोदी नागौर रोड़ पर होटल सिटी पोंइट के पास जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर सुबह 11 एतिहासिक भव्य कलशयात्रा निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत्यनारायण जी के मंदिर समेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी तथा मार्गं में भव्य स्वागत और पुष्पों की वर्षा की जाएगी और एक अगस्त को शाम को जागरण सत्यनारायण मंदिर शिवालय में है व दो अगस्त को सतेश्वर महादेव सत्यनारायण मंदिर में महारूद्राभिषेक हरिद्वार से लाएं गए गंगा जल से होगा।
विश्व कल्याण और फलोदी के विकास व कल्याण की भावना से आयोजित है यह यात्रा व महारूद्राभिषेक किया जायेगा।

