Movie prime

Pushkarana Sava : इस दिन शादी करने वालों की बल्ले-बल्ले, दूल्हे दौड़ेंगे, पुरस्कार बरसेंगे

प्रथम दूल्हे को बाइक से लेकर 51 हजार, हर दुल्हन को 11 हजार, महिला बारातियों को साड़ी
 

RNE Bikaner.
बीकानेर का पुष्करणा सावा। ये चार शब्द सुनते ही जेहन मंे आते हैं केसरिया धोती, गुलाबी बनियान और खिड़किया पाग पहने पैदल जा रहे दूल्हों वाली बारातों का कारवां। जी हां, इस दिन एक साथ सैकड़ों शादियां होती है और बड़ी संख्या मंे विष्णुरूपी दूल्हे बगैर बैंड-बाजा, बिना रथ-घोड़े पैदल ही रवाना होते है।

उनके ऊपर एक लाल शॉल की छांव होती है जिसे कहते हैं लौंकार। इन बारातों को देखने अब देश-दुनिया से लोग बीकानेर पहुंच रहे हैं। कल यानी 10 फरवरी को यह सावा है और सावे की रौनक परवान पर है। इस दिन सैकड़ों दूल्हे बारात के साथ निकलेंगे। इतनी ही दुल्हनों की मांग भरी जाएगी।

Pushkarana Sava : इस दिन शादी करने वालों की बल्ले-बल्ले, दूल्हे दौड़ेंगे, पुरस्कार बरसेंगे

इन सबके बीच इस सावे के दिन शादी करने वालों के लिए उपहारों की बौछार भी होने जा रही है। इस खास दिन शादी करने वालों के लिए अब तक बीसियों उपहारों की घोषणा हो चुकी है।

दौड़ते हुए पहुंचेंगे दूल्हे, पहले तीन को कई पुरस्कार

बीकानेर मंे श्री पुष्टिकर ब्राह्मण सामूहिक सावा व्यवस्था समिति के मोहता चौक कार्यालय में हर साल की तरह इस साल भी पुष्करणा सावा को लेकर खास तैयारियां हैं। मोहता चौक में दोपहर चार से पांच बजे के बीच पहले तीन पहुंचने वाले दूल्हों को सम्मानित करने के साथ ही नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

समिति के ओंकारनाथ हर्ष, एस.एन.आचार्य, केशवर बिस्सा, दिलीप जोशी आदि पिछले कई दिनों सावे के इतजाम और मोहता चौक में होने वाले आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। जोशी बताते हैं, यहां दोपहर 04 से पांच बजे के बीच पहुंचने वाले तीन पहले तीन दूल्हों को पुरस्कृत करने के साथ ही कई गिफ्ट हैंपर व अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम दूल्हे को 11 हजार, द्वितीय को 7100 और तृतीय दूल्हे को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।

कर्मवान फाउंडेशन देगा बाइक सहित ये पुरस्कार

कर्मवान फाउंडेशन नत्थूसरगेट के अंदर विशेष मंच सजा रहा है। इस मंच के आगे से गुजरने वाले प्रथम तीन दूल्हों को खास पुरस्कार मिलेंगे। सायं पांच बजे से शुरू होने वाले इस पुरस्कार समारोह में प्रथम को बाइक, द्वितीय को 55 इंच एलईडी टीवी और तृतीय को वॉशिंग मशीन गिफ्ट में मिलेगी। फाउंडेशन के वेद व्यास, आईदानसिंह भाटी, हितेश व्यास, अविनाश बिस्सा, जयप्रकाश बोहरा, प्रतीक आदि इस आयोजन को भव्य बनाने मंे जुटे हैं।

Pushkarana Sava : इस दिन शादी करने वालों की बल्ले-बल्ले, दूल्हे दौड़ेंगे, पुरस्कार बरसेंगे

एमएलए जेठानंद सभी दुल्हनों को देंगे 11 हजार

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने पुष्करणा सावे के दिन बीकानेर में ब्याही जाने वाली सभी हिन्दू धर्म की दुल्हनों को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की है। व्यास ने अपने माता-पिता के नाम से बने ट्रस्ट के द्वारा यह राशि देने की घोषणा की है।

कल्ला परिवार देगा ये सम्मान

पूर्वमंत्री बी.डी.कल्ला और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला के पारिवारिक ट्रस्ट की ओर से इस बार दूल्हों का सम्मान किया जाएगा। कांग्रेस नेता महेन्द्र कल्ला के मुताबिक माताजी की स्मृति में बने ट्रस्ट की ओर से पहले आने वालू दूल्हे को 51 हजार, दूसरे को 31 हजार और तीसरे को 21 हजार रुपए पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही इनके बाद आने वाली सभी आठ दूल्हों को 5100 रुपए भेंट किए जाएंगे।

टीम धरणीधर की अच्छी पहल

बीकानेर के धरणीधर मैदान मंे नियमित बैठकर सामाजिक विमर्श करने वाले युवाओं ने एक अच्छी पहल कई सालों से चला रखी है। यह टीम पुष्करणा सावे में शादी करने वाले जरूरतमंद वधु परिवार को निशुल्क राशन सामग्री वितरित करता है। कांग्रेस के महासचिव आनंद जोशी, टीम धरणीधर के दुर्गाशंकर आचार्य टन्नू, शेखर आचार्य, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य आदि इस सेवाकार्य में सक्रिय भूमिका निभाते है।

 समाजसेवी रामकिसन आचार्य, राजेश चूरा, अनिल आचार्य आदि इस व्यवस्था मंे सहयोगी रहते है। मोटे अनुमान के मुताबिक लगभग 500 व्यक्तियों के भोजन योग्य राशन सामग्री जरूरतमंद वधु परिवारों को दी जाती है।

नटसा करेंगे बाराती महिलाओं का सम्मान

कांग्रेस नेता एवं युवा समाजसेवी नटवर पुरोहित ‘नटसा’ ने नथूसरगेट से गुजरने वाली सभी बारातों मंे शामिल महिलाओं को साड़ी और पुरूषों को ओपरणा भेंट करने की घोषणा की है। ऐसे मंे पहली बार दूल्हा-दुल्हन के साथ ही सभी बारातियों का भी सम्मान होने जा रहा है।

जगह-जगह मनुहार

केबल संघ के कोषाध्यक्ष मुकेश आचार्य बारहगुवाड़ से गुजरने वाली सभी बारातों का स्वागत केशर चाय से करेंगे। बीकानेर का एक संगठन लोगों के लिए आवाजाही के लिए निशुल्क वाहन व्यवस्था भी करने जा रहा है। इसमें बीकेईएसएल कंपनी का सहयोग रहेगा। बिन्नाणी परिवार सालों से वधुओं को खिरोड़े का सामान देने की अपनी परंपरा का अब भी निर्वहन कर रहा है। इसेक साथ ही बीसियों लोग हैं जो अपनी सामर्थ्य के मुताबिक पहल करते हुए इस सावे मंे शादियां करने वालों को सौगात देने जा रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB