Movie prime

Rajasthan Chess Association : महावीर रांका की जगह अब लक्ष्मण राघव शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका बोले, शतरंज को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास 

बीकानेर सर्किट हाउस में शतरंज संघ के चुनाव, महावीर रांका ने छोड़ा प्रदेशाध्यक्ष का पद

वर्ष 2026 से 2030 तक रहेगा नई कार्यकारिणी का कार्यकाल

 

RNE Bikaner. 

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए, जिसमें पत्रकार लक्ष्मण राघव को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। अब तक संघ की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे, लेकिन इस बार उनके नेतृत्व में ही राघव को नया अध्यक्ष चुना गया। रांका फिलहाल अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एस.एल. हर्ष ने बताया कि अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन लिए गए। अध्यक्ष पद के लिए केवल लक्ष्मण राघव का ही नामांकन प्राप्त हुआ। लक्ष्मण राघव इससे पहले बीकानेर चेस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और शतरंज गतिविधियों के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

ये है नई कार्यकारिणी : 
 

सचिव विनेश शर्मा (नागौर), कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता (बीकानेर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा (चित्तौड़गढ़), उपाध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम (बारां), देवकिशन पंवार (जैसलमेर), सोनल गर्ग (उदयपुर) तथा संयुक्त सचिव कपिल पाण्डया (डूंगरपुर), पवन सैनी (चूरू), मुकेश मंडलोई (कोटा), दिलीप भोजक (नागौर) चुने गए हैं। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश उमेश शर्मा, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिवकुमार मिश्रा, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष तथा पूर्व सचिव शंकरलाल हर्ष मौजूद रहे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि राजस्थान में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शतरंज गतिविधियों को नए स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB