RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Weather : जोधपुर-बीकानेर में 14-15 को बारिश के आसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 16 से  ठंड
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक 14-15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। खासतौर पर 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। 

इन जिलों में भी बारिश के आसार : 

मौसम विभाग का कहना है, पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर को भी बना रह सकता है। इस दिन बीकानेर संभाग के अलावा अजमेर और जयपुर संभाग के उत्तरी भागों तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

16 से गिरेगा तापमान : 

इस रिपोर्ट के अनुसार 16 नवंबर के बाद  4 से 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इससे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ सकता है।

FROM AROUND THE WEB