Ram Mandir चढ़ावा चोरी : कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र एस. राजपूत ने Rudra News Express को दिए 2023 के इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर की साझा
RNE Bikaner.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में ताजा कार्रवाई के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र एस. राजपूत ने वर्ष 2023 में बीकानेर में Rudra News Express के संपादक धीरेन्द्र आचार्य को दिए अपने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। राजपूत ने दावा किया कि भगवान राम के नाम पर चंदे और जमीन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने तीन साल पहले ही सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा कि "आज भी यह वीडियो पूरी तरह सामयिक है।"
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇 👇 👇
दरअसल अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन और गिरफ्तारियों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र एस. राजपूत ने तीन साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। यह वीडियो वर्ष 2023 में बीकानेर में "Rudra News Express" के संपादक धीरेन्द्र आचार्य के साथ हुई बातचीत का है।

राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने उस समय ही राम मंदिर के चंदे और जमीन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ये वीडियो बीकानेर में 2023 में लिया गया था। भगवान राम के नाम पर चंदा चोर और जमीनों के लुटेरों भाजपा वालों को दिया गया जवाब आज भी सामयिक है।"
यह वीडियो ऐसे समय फिर चर्चा में आया है, जब अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले में पुलिस जांच तेज है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा होने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। राजपूत द्वारा साझा किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राम मंदिर चढ़ावा मामले की ताजा जांच के बीच नई राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।


