RudraNewsExpress_Logo

Ramdevra : पदयात्रियों के लिए कल्ला परिवार ने लगाई भोजन सेवा, कोलायत में कल्ला ने खुद परोसा प्रसाद

 

Rudra News Express Kolayat

 

रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों की सेवा के लिए पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के परिवार की ओर से कोलायत में भोजन एवं प्रसाद सेवा का आयोजन किया गया। श्रीकोलायत स्थित बारह महादेव मंदिर में आयोजित सेवा में बड़ी संख्या में पदयात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Bikaner

इस दौरान डॉ. बी.डी. कल्ला स्वयं सेवा में जुटे नजर आए। उन्होंने अपने हाथों से पैदल यात्रियों को भोजन परोसा और उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।

 

डॉ. कल्ला ने कहा कि श्रीकोलायत के बारह महादेव मंदिर में उनके परिवार की ओर से वर्षों से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए प्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस सेवा में शामिल होकर पैदल यात्रियों को प्रसाद वितरित करने और उनकी सेवा करने से उन्हें भक्तिरस का आनंद मिलता है।

Bikaner

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य और आत्मिक संतोष देने वाला कार्य है। रामदेवरा की ओर जा रहे पदयात्रियों के लिए रास्ते में होने वाली ऐसी सेवा धार्मिक आस्था के साथ मानवीय सरोकार का भी उदाहरण है।

FROM AROUND THE WEB