Movie prime

Rameshwar Dudi Passes Away : राहुल, प्रियंका, खड़गे सहित देशभर के नेताओं ने शोक जताया, सचिन पायलट 06 को आएंगे

 

RNE BIKANER.

दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेशभर के नेता जहां उनके अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे। अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को बीकानेर आएंगे। वे डूडी के घर जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे और शोक प्रकट करेंगे।

राहुल गांधी ने डूडी के निधन पर ये कहा:

डूडी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘विभिन्न पदों पर रहते हुए डूडीजी ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और जनता के साथ सीधे जुड़े रहे। किसानों और वंचितों के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों और समर्थकें के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’
प्रियंका बोली-सदैव याद रहेंगे:
सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रामेश्वर डूडी के निधन पर दुख जताया। प्रियंका ने कहा, रामेश्वर डूडी जमीनी नेता थे जिन्हांेने हमेशा गरीबों, किसानों, वंचितों के कल्याण के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
खड़गे बोले-अपूरणीय क्षति:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डूडी के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा, वे जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों और जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।

FROM AROUND THE WEB