Movie prime

Ranjitpura: नाबालिग की हत्या का आरोपी पकड़े जाने की खबर

उसी इलाके का बताया जा रहा है आरोपी। थोड़ी देर में SP कावेंद्र सिंह करेंगे खुलासा 
 
 

RNE Bikaner-Kolayat.
 

बीकानेर रणजीतपुरा थाना इलाके में 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म, हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस की हिरासत में लेने की खबर आई है। पुलिस इस मामले में थोड़ी देर में खुलासा करने वाली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। 

दरअसल यह घटना सामने आने के बाद से ही एक ओर आक्रोश बढ़ रहा वहीं दूसरी ओर पुलिस भी जी तोड़ कोशिश में जुट गई। पहले गांव में ही आक्रोशित लोग शव को घेरकर बैठ गए। बाद में शव बज्जू मोर्चरी लाया गया जहां दो दिन से पड़ाव है। पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत सहित सैकड़ों लोग धरने पर बैठे हैं। कल बज्जू के बाजार बंद रहे और शाम को कैंडल मार्च निकाला गया।
 

प्रदर्शनकारियों का कहना है जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते और पीड़िता को इंसाफ नहीं मिलता तब तक पोस्टमार्टम करवाकर शव नहीं लेंगे।

इस मुद्दे पर सोमवार को राजस्थान विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। सूरतगढ विधायक डूंगरराम गेदर ने मुद्दा उठाया। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सरकार से जवाब तलब करने पर अड़ गए। गृह राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। जूली ने कहा, हत्यारे को कब गिरफ्तार करोगे यह पूछना राजनीति नहीं है। 
f

दूसरी ओर पुलिस SP कावेंद्र सिंह सागर ने पूरी फोर्स की ताकत झोंककर टीमें बनाई। जगह जगह दबिश और पड़ताल चली। आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिल गई जिसका खुलासा कुछ देर में होने की संभावना है।

ad222

मामला क्या है:
 

बीकानेर जिले के पाक सीमा से सटे रणजीतपुरा थाना इलाके में 21 फरवरी को 8वीं क्लास की छात्रा बोर्ड एग्जाम देने घर से निकली। लगभग डेढ़ घंटे बाद स्कूल से फोन आया कि वह परीक्षा देने नहीं पहुंची। घरवालों ने तलाश किया तो कुछ ही देर में उसका शव कुछ दूरी पर मिल गया। प्रथम दृष्टया ही उसके साथ दुष्कर्म, हत्या का अंदेशा हो गया।

FROM AROUND THE WEB