RudraNewsExpress_Logo

रांका का सैनी पर पलटवार: "अपनी मर्जी से नहीं, पार्टी के अधिकृत नेताओं के कहने से भरा था नामांकन"
 

बीकानेर के वार्ड 75 में ऐनवक्त पर टिकट बदलने के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान
 
 

Rudra News Express Bikaner.

वार्ड 75 के टिकट और नामांकन को लेकर बीकानेर भाजपा में विवाद अब नेताओं के बयानों तक पहुंच गया है। चुनाव सह-प्रभारी महावीर राज सैनी के बयान के बाद महावीर रांका ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं, पार्टी नेताओं के निर्देश पर नामांकन दाखिल किया था। उनका यह बयान सैनी के उस संकेत के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि रांका का नाम पार्टी की अंतिम सूची में नहीं था।

टिकट बदला और विवाद गहराया :

वार्ड 75 में पहले रांका का नाम प्रत्याशी के तौर पर तय माना जा रहा था। टिकट वितरण के अंतिम दौर में पार्टी ने उनका नाम हटाकर विशाल गोलछा को उम्मीदवार बना दिया। इसके बाद रांका के नामांकन को लेकर सवाल उठे।

अब रांका की सफाई ने पूरे घटनाक्रम को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि जब पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के निर्देश पर नामांकन दाखिल किया गया था, तो इसे व्यक्तिगत निर्णय के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

यदि रांका के दावे के अनुसार उन्हें संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने फॉर्म भरने को कहा था, तो अंतिम सूची और नामांकन प्रक्रिया के बीच पैदा हुए इस अंतर की वजह क्या थी? यही मुद्दा अब बीकानेर भाजपा की स्थानीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है।

पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नहीं खोला मोर्चा :

विवाद के बावजूद रांका ने पार्टी लाइन से अलग जाने के संकेत नहीं दिए। उन्होंने खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताते हुए कहा कि भाजपा जिसे अधिकृत टिकट देगी, वे उसके समर्थन में खड़े रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB