बीकानेर स्थापना दिवस पर राव बीकाजी संस्थान करेगा 17 विभूतियों का सम्मान
Apr 6, 2026, 22:48 IST
RNE, BIKANER .
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर बीकानेर को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले नागरिकों और संस्थाओं को अवार्ड प्रदान किया जायेंगे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डा.गिरिजा शंकर शर्मा ने कहा कि इस वर्ष का मुख्य आयोजन 19 अप्रेल को राव बीकाजी प्रतिमा परिसर, जूनागढ के पास होगा। इस अवसर पर पहले राव बीकाजी की प्रतिमा का वेदपाठी टीम द्वारा मंत्रोचार के साथ पारम्पिरिक पूजन किया जायेगा। इसके उपरान्त सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें अवार्ड प्रदान किये जायेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राव बीकाजी संस्थान के महामंत्री श्री विद्या सागर आचार्य ने बताया कि समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि, बृजमोहन आचार्य, अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म क्रिटिक डॉ.सोनू शिवा, चित्रकार योगेन्द्र कुमार पुरोहित, हिंदी व राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार, उदघोषक प्रमोद कुमार शर्मा, हिंदी व उर्दू के साहित्यकार रवि शुक्ल, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ.चन्द्र शेखर श्रीमाली, रम्मत के वरिष्ठ कलाकार कृष्ण कुमार बिस्सा, शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ.मेघना शर्मा, वरिष्ठ कवयित्री एवं अनुवादक श्रीमती रजनी छाबडा, निशानेबाज श्रद्धा सिंह, फोटो जनर्लिस्ट नौशाद अली, संगीतज्ञ एवं गायक रफीक राजा, उदयोगपति विनोद बाफना, रंगकर्मी रमेश शर्मा, युवा साहित्यकार पुनीत रंगा, शिक्षाविद बी.बी. एस. कपूर एवं अपना घर आश्रम को संस्थागत सेवा अवार्ड प्रदान किया जायेगा।
संस्थान की बैठक में अध्यक्ष डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य प्रो.भंवर भादाणी, कोषाध्यक्ष रामलाल सोलंकी, सचिव नरेन्द्र सिंह स्याणी, संजय पुरोहित, आत्माराम भाटी, अजीज भुट्टा, इरशाद अजीज, डॉ.मोहम्मद फारूख चौहान, डॉ.पवन दाधीच, अभिषेक आचार्य, राजेन्द्र जोशी, कमल रंगा, मो.वासिम राजा, प्रेमनारायण व्यास उपस्थित रहे।

