RudraNewsExpress_Logo

अहमदाबाद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर अंडर-14 बालिका वर्ग में हासिल की शानदार उपलब्धि, 
 

 

RNE Bikaner

बीकानेर बीकानेर की होनहार बेटी नंदिनी जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम गौरवान्वित किया है। अहमदाबाद में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में नंदिनी जोशी पुत्री कन्हैया जोशी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है।

नंदिनी ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना उनकी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। नंदिनी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

नंदिनी की सफलता पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनके दादा शंकर लाल जी,पिता कन्हैया जोशी, अनुराधा,दाऊ जोशी, पूजा, दुर्गा, गोपाल जी, भवरी देवी, किशन, पुरुषोत्तम नंदिनी जोशी  को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी

FROM AROUND THE WEB