RudraNewsExpress_Logo

हर घर तुलसी पहुंचाने का संकल्प, 5 नवंबर तक जारी रहेगा वितरण कार्यक्रम

 

RNE Bikaner

बीकानेर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिया भवन परिवार की ओर से निशुल्क तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, महापौर अनिल कल्ला एवं जाने-माने चिकित्सक डॉ. राहुल हर्ष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। तुलसी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका पारंपरिक चिकित्सा में विशेष महत्व रहा है।

p

महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि कार्तिक माह में महिलाएं तुलसी माता की पूजा-अर्चना करती हैं। जिया भवन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष निशुल्क तुलसी वितरण का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं पुण्यदायी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर की साफ-सफाई करते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास एवं मोहल्ले को भी स्वच्छ रखना चाहिए।

डॉ. राहुल हर्ष ने कहा कि औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधों का वितरण एक नेक कार्य है। प्राचीन काल से ही तुलसी (वृंदा) का आध्यात्मिक एवं औषधीय महत्व सर्वविदित है।

कार्यक्रम के दौरान जिया भवन परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

रंगकर्मी एवं समाजसेवी उदय व्यास ने बताया कि वे अपनी माता स्वर्गीय विमला देवी व्यास एवं पिता स्वर्गीय पंडित ग्वालदास जी व्यास की स्मृति में पिछले 9-10 वर्षों से निशुल्क तुलसी वितरण का कार्य कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचे। इस वर्ष लगभग 3000 तुलसी के पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। निशुल्क तुलसी वितरण कार्यक्रम 5 नवंबर तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन बीकानेर के जाने-माने एंकर ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इस अवसर पर मन्ना जी रंगा, किशन कुमार व्यास, विजय चंद्र व्यास, मुरली व्यास, राकेश व्यास, शैलू व्यास सहित मोहल्ले की अनेक महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB