Movie prime

काठमाण्डौ में वैश्विक शांति सम्मेलन में बीकानेर के ऋषि राज थानवी का चयन

 

RNE Network.

काठमाण्डौ वैश्विक स्तर पर भारत -नेपाल क गौरव को बढाने वाला संगठन अन्तरष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गोनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित वैश्विक शान्ति सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन में ऋषि राज थानवी, वरिष्ठ प्रयोशाला सहायक राजस्थान राज्य अभिलेखागार ' बीकानेर को चयनित किया गया है।

मंच के संयोजक डॉ० कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म नेपाल ने बताया की ऋषि राज थानवी का चयन मंकी चयन समिति के अध्यक्ष डॉ० एच. सी. गणेशिया प्रसिद्ध कानुनविद एंव ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्वर विश्व विद्यालय नई दिल्ली ने ऋषि राज थानवी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की वैश्विक यात्रा को प्रोत्साहित करने पर तथा विभिन्न संगठनो के माध्यम से तथा मंच द्वारा उनको पूर्व सम्मान मिलने पर मंच द्वारा उनके नाम को प्रमुखता से नेपाल में गठित बोर्ड सलाहकार समिति के प्रमुख डॉ० विष्णु हरी नेपाल पूर्व राजदुत जापान द्वारा अवलोकन करने पर किया गया है।

सम्पूर्ण भारतवर्ष से प्रतिभाओ का आगमन रहेगा। ऋषि राज थानवी को "एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड" नेपाल सरकार के प्र्थम उपराष्ट्रपति न्यायमू्ति परमानन्द झा द्वारा भव्य समारोह में दिया जायेगा । ऋषि राज थानवी का चयन नेपाल में होने पर सभी ने खुशी व्यक्त की। समारोह में 25 राष्ट्रो (भारत, नेपाल भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑ स्ट्रिया क्रोएटिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के राष्ट्र ध्वजो के सानिध्य में नेपाल सरकार के गणमान्य व्यक्तियो की उपरिथित में ऋषि राज थानवी का अभिनन्दन किया जायेगा। मंच पर ऋषि राज थानवी द्वारा मुख्य उद्देश्य - भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कति का पूर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयूक्त राष्ट्र का मृख्यालय बनाया जावे पर उद्बोधन दिया जायेगा ।

FROM AROUND THE WEB