RudraNewsExpress_Logo

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 12 लाख रुपए स्वीकृत
 

 

RNE Bikaner

बीकानेर,बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सुजानदेसर के वार्ड नंबर 3 में पिपली शिव मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपए की अभिशंसा की है। इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग होगी।

इस विकास कार्य की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक श्री जेठानंद व्यास का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री प्रेम गहलोत, श्री शिव गहलोत, श्री राजकुमार गहलोत, श्री जय प्रकाश गहलोत, श्री आशुराम गहलोत, श्री नेमीचंद गहलोत एवं श्री गोपी किशन गहलोत ने विधायक का अभिनंदन किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस भवन के निर्माण होने से सुजानदेसर क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय निवासियों को सामूहिक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

FROM AROUND THE WEB