RudraNewsExpress_Logo

आरयूआईडीपी फेज-5 के लिए बीकानेर में 5 अगस्त को होगा ‘आरयूआईडीपी संवाद

 

RNE Bikaner

बीकानेर, 4 अगस्त। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज-5 के अंतर्गत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 5 अगस्त को ‘आरयूआईडीपी संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्रीमती रीना ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 5 अगस्त (बुधवार) प्रातः 11 बजे बीकानेर विकास प्राधिकरण के सभागार में किया जाएगा। राज्य सरकार को भारत सरकार से आरयूआईडीपी के पांचवें चरण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके तहत विभिन्न विकास कार्यों के चिन्हीकरण तथा डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित सिटी लेवल कमेटी (सीएलसी) के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुझाव एवं प्रस्ताव लिए जाएंगे।

इसमें शहर के जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान आरयूआईडीपी फेज-5 में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी तथा प्रतिभागियों से सुझाव और फीडबैक भी प्राप्त किए जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB