खेजड़ी बचाओ: बीकानेर बंद, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में हजारों का हुजूम, आज से महापड़ाव
बाजार बंद करवाने महिलाएं भी सड़क पर उतरी
क्विंटलों हलवा पक रहा, जांभोजी का भोग बंट रहा
RNE Network.
राजस्थान की भजनलाल सरकार से बार-बार वार्ताओं मंे ठोस निर्णय नहीं मिलने से आक्रोशित बिश्नोई समाज, 36 कौम और पर्यावरण प्रेमियों ने आखिरकार सोमवार को बीकानेर मंे महापड़ाव शुरू कर दिया। सैकड़ों की तादाद में लोग जत्थे बनाकर गांवों से शहर की ओर बढ़े और देखते ही देखते पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान मंे हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच से जहां आंदोलन का शंखनाद हो गया वहीं खेजड़ी बचाने के लिए संतों, नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के उद्बोधन शुरू हो गये। मैदान मंे एक ओर यज्ञ शुरू हो गया।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

महापड़ाव के मौके पर बीकानेर बंद रखने की घोषणा की गई की गई थी। ऐसे मंे सुबह ही प्रदर्शनकारियों की टोलियां शहर के अलग-अलग हिस्सो में घूमने लगी। दोपहर तक शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। इस अंादोलन में बड़ी तादाद में महिलाएं भी मैदान में उतरी है। महिलाओं के जत्थे बाजार बंद करवाते हुए भी देखे गये।
हजारों किलो हलवा पका:
पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान मंे उमड़े हजारों लोगों के भोजन का बंदोबस्त यहीं प्रसादी के रूप मंे किया गया है। इसके लिए बड़े कड़ाहों में हजारों किलो हलवा पक रहा है। इन्हें बाल्टियो से निकालकर दूसरे बर्तनों के जरिये परोसा जा रहा है। सैकड़ों वांलटियस बीती रात से ही भोजन के इंतजाम में लगे हैं।
शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए बाकायदा पांच रूट तय किये गये। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की टोलियां तैनात की गई है ताकि बाहर से आने वालों को परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही भारी मात्रा मंे पुलिस बल तैनात है। इस आंदोलन मंे शिरकत करने सिर्फ बीकानेर ही नहीं बल्कि राजस्थान के कई जिलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा से भी बड़ी तादाद में लोग ट्रकों मंे भरकर बीकानेर पहुंच रहे हैं।

आंदोलन के इंतजाम में भागीदारी निभाते हुए अपने साथ आटा, घी, मसाले, दाल, चावल आदि भी लेकर आ रहे हैं। जिससे जो बन पड़ रहा है वह सहयोग आंदोलन में कर रहा है। मंच और मैदान में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी नजर आ रहे हैं। एक सात साल के बच्चे का भाषण काफी जोशीला रहा जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
हनुमान बेनीवाल प्रदर्शनकारियों से मिले:

रालोपा सुप्रीमों, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी पहले ही इस आंदोलन का समर्थन का चुकी है। सोमवार को पड़ाव से पहले हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर आंदोलन के लिए बनी समिति के नेताओं से मुलाकात की। कहा, इस आंदोलन में मैं और मेरी पार्टी हमेशा से साथ है। उन्होंने सदन में एक बार फिर पुरजोर मुद्दा उठाने की बात कही। इसके साथ ही आंदोलकारियों से ज्ञापन भी लिया।
दिनभर सभा के बाद शाम को करेंगे कूच:
पॉलिटेक्निक मैदान में दिनभर सभा चलने के बाद हजारों लोग कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे। कचहरी परिसर में बिश्नोई धर्मशाला के आगे पड़ाव रहेगा। इस पड़ाव के लिए लंबा-चौड़ा टैंट लगाकर तैयार कर दिया गया है।

सरकार ने आंदोलन स्थगित करने की बात कही थी:
गौरतलब है कि आंदोलनकारियों की कई चरणों में सरकार से वार्ता हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई के साथ ही संतों-प्रतिनिधियों ने सीएम, एस से बात की। सरकार ने बजट सत्र मंे कठोर नियम बनाने के लिए अध्यादेश लाने का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है जब तक बिल नहीं आएगा पड़ाव जारी रहेगा।

