Movie prime

Save Khejri : सैकड़ों महिलाए सिर पर कलश ले बीकानेर की सड़कों पर निकली

खेजड़ी बचाओ अंादोलन : सीएम से संत मिले लौटते वक्त एक्सीडेंट, पड़ाव से निकली कलश यात्रा
 

RNE Bikaner. 
बीकानेर में आठ दिन से चल रहे खेजड़ी बचाओ अंादोलन के महापड़ाव के बीच अब घटनाक्रम काफी तेज होने लगे हैं। आंदोलन के अगुवाओं के प्रतिनिधि और संत समाज सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से बिश्नोई समाज के प्रतिनिधि बीती शाम सीएम भजनलाल से मिलने जयपुर पहुंचे।

Save Khejri : सैकड़ों महिलाए सिर पर कलश ले बीकानेर की सड़कों पर निकली

इन प्रतिनिधियों ने सीएम का इस बात पर आभार जताया कि उन्होंने खेजड़ी बचाने के लिए कड़ा कानून लाने की विधानसभा मंे घोषणा की है। इस घोषणा के साथ हालांकि आमरण अनशन खत्म हो गया लेकिन बीकानेर में महापड़ाव एवं धरना अभी जारी है। यह कानून आने या ठोस लिखित नोटिफिकेशन तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस खेजड़ी पेड़, पर्यावरण बचाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। ऐसे मंे अब सीएम से हुई मुलाकात के बाद आंदोलन किस दिशा में जाता है और आगे क्या निर्णय होता है, इस पर विमर्श जारी है।

Save Khejri : सैकड़ों महिलाए सिर पर कलश ले बीकानेर की सड़कों पर निकली


इस बीच सोमवार को पड़ाव के आठवें दिन बड़ी संख्या मंे महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सैकड़ों सजी-धजी महिलाओं ने सिर पर कलश रख बिश्नोई धर्मशला से कलेक्ट्रेट होते हुए शहर के मुख्य मार्गों की ओर कूच किया। मंगलगीत, खेजड़ी बचाने के उद्घोष और जंभवाणी के उच्चारण के साथ निकली इस कलश यात्रा ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा है। इन सबके बीच लगातार गांवों से पड़ाव की ओर आने वालों का क्रम भी जारी है।

FROM AROUND THE WEB