Movie prime

 जमीनी स्तर की परोपकारिता पर  सेमिनार का आयोजन, कल बीकानेर में आयोजित होगा यह सेमीनार

 

RNE Bikaner.

नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के समन्वयक एवं उद्घोषक  रविंद्र हर्ष कल 5 मई को आयोजित होने वाले एक सेमिनार में मुख्य वक्ता (गेस्ट स्पीकर) के रूप में भाग लेंगे।

यह सेमिनार “राजस्थान में जमीनी स्तर की परोपकारिता (Grassroots Philanthropy) के उद्देश्य एवं प्रभाव” विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (CUTS इंटरनेशनल) द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में CUTS के सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर श्री अमरदीप सिंह सहित उनकी टीम—अमृत सिंह एवं श्रेणी जानी—की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 

यह कार्यक्रम बीकानेर स्थित होटल सागर, लालगढ़ पैलेस परिसर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। 

कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान में जमीनी स्तर पर होने वाले सामाजिक कार्यों, दान एवं सामुदायिक सहयोग की भूमिका को समझना, उसका दस्तावेजीकरण करना तथा भविष्य में प्रभावी और सतत विकास के लिए संभावनाओ पर चर्चा करना है 

सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर श्री अमरदीप सिंह ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पांच प्रमुख वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जो समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें बीकानेर के वरिष्ठ उद्घोषक एवं नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के समन्वयक श्री रविंद्र हर्ष भी शामिल हैं, जो “स्थानीय परोपकारिता के माध्यम से खाद्य एवं जल सुरक्षा सुनिश्चित करना” विषय पर अपने विचार रखेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन, विशेषज्ञ वक्ताओं के विचार, खुला संवाद (ओपन डायलॉग) एवं सुझाव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों और समाजसेवियों को एक साझा मंच मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB