RudraNewsExpress_Logo

वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ की निःशुल्क योग कक्षा का 22वां स्थापना दिवस मनाया, 101 तुलसी पौधों का किया वितरण

 

RNE Bikaner

बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति, बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर संचालित निःशुल्क योग कक्षा का 22वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि मदन जांगिड़ ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकता है तथा जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने आमजन से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

p

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान भौतिकवादी दौर में लगातार 21 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के निःशुल्क योग कक्षा का संचालन करना सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए योग साधक विनोद जोशी की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया तथा पौधारोपण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर योग साधक रघुवीर लुहानिवाल, लक्ष्मण भाटी, कालूराम, कमलेश खत्री, पूर्व सरपंच उदासर रामस्वरूप, सूरज खत्री, हेतराम बिश्नोई, अनिल तंवर, सीडी सागर, महेश राजपुरोहित, कैलाश प्रजापति, गोविंद श्रीमाली सहित अनेक महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन योग साधक विनोद जोशी ने किया तथा ज्ञानप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FROM AROUND THE WEB