RudraNewsExpress_Logo

Bikaner में सीनियर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन, बीकानेर फुटबॉल क्लब ने 4-0 से जीता खिताब

 

 

RNE, SPORTS DESK (BIKANER).

 

चैन सिंह स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का समापन फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। खिताबी मुकाबले में बीकानेर फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करणी क्लब को 4-0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

Bik

फाइनल मुकाबले में बीकानेर फुटबॉल क्लब की ओर से कार्तिकेय पालीवाल, आशीष, आवेश एवं यशवर्द्धन राजपुरोहित ने एक-एक गोल किया। बीकानेर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

Bik

समापन समारोह में पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान एवं अर्जुन अवॉर्डी मगन सिंह राजवी, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक मेघ सिंह राठौड़, युवा नेता अरुण कल्ला, मोहम्मद सलीम, त्रिभुवन ओझा, पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार पुरोहित, उप जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक चौहान, पूर्व खिलाड़ी मदन खरखौदिया, उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव सोहन सिंह भाटी एवं रघुवीर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।

Bik

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीकानेर फुटबॉल क्लब के हर्षित सिंह राजवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, राहुल ओझा को बेस्ट गोलकीपर, करणी क्लब के ओमप्रकाश को बेस्ट डिफेंडर एवं अभिषेक सिंह को बेस्ट स्ट्राइकर चुना गया। वहीं बीकानेर फुटबॉल क्लब के प्रवीण चौधरी को बेस्ट मिडफील्डर तथा कार्तिकेय पालीवाल को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार दिया गया।

Bik

जिला फुटबॉल संघ के सचिव रहमत अली ने मंच संचालन किया तथा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। आयोजन संयोजक भैरुरतन ओझा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, क्लब पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर फुटबॉल कोच गजेंद्र सिंह शेखावत, आशीष दुबे, पूर्व खिलाड़ी लियाकत अली, प्रताप सिंह, तरुण कुमार, सवाई सिंह एवं नीरज चौधरी सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB