Movie prime

वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा का होगा सम्मान

 

RNE Bikaner.

वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा के जन्मदिन 1 मई को महारानी सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा, नागरी भंडार, स्टेशन रोड में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा शाम 5.30 बजे आयोजित होगा। इस आयोजन में दोनों रचनाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजन के समन्वयक शायर, कवि कासिम बीकानेरी ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार कमल रंगा करेंगे। सानिध्य कवि, कथाकार मालचंद तिवाड़ी का रहेगा। मुख्य अतिथि साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी मधु आचार्य ' आशावादी ' होंगे। शायर वली मोहम्मद गौरी इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि होंगे।

FROM AROUND THE WEB