Movie prime

शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : गुट्टड़ महाराज स्मृति टूर्नामेंट में शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार विजेता, आरबी क्लब उपविजेता

 

RNE Bikaner. 

स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सिटी टर्फ में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नॉकआउट पर आधारित इस टूर्नामेंट के फाइनल में शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार विजेता रही तथा आरबी क्लब उपविजेता रही। 

टॉप परफॉर्मर : 

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- पंकज शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- भवानी शर्मा, मैन आफ़ दी सीरीज- राहुल शर्मा, प्रतियोगिता में एकमात्र शतक- हेमंत सेवग का रहा। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय महासभा के अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने कहा कि खेल स्पर्धाओं के आयोजन से समाज में एकजुटता व टीमवर्क के भाव जगते हैं। युवा पीढिय़ों को नशे व दुव्र्यसनों से दूर रह कर खेल, शिक्षा, कौशल हुनर में अपनी पहचान बनानी चाहिए। 

add

मनमोहन शर्मा ने बताया कि समारोह में बजरंगलाल सेवग, विनोद शर्मा, बलदेव शर्मा, जेठमल शर्मा, नारायण शर्मा, राजेश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश भोजक, दुर्गादत सेवग, संजय शर्मा का आतिथ्य रहा। कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया तथा महेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। 

add33

समापन समारोह में हेमन्त सेवग, भवानी सेवग, विनय सेवग, अजय सेवग, दाऊ लहरी, भास्कर शर्मा, प्रथम शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, गर्वित शर्मा, चंद्र भोजक, उमेश भोजक, राजेन्द्र शर्मा, जैकी शर्मा, आकाश शर्मा, दर्शन शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश अग्रवाल एवं आदिल की सहभागिता रही।

FROM AROUND THE WEB