RudraNewsExpress_Logo

मनावत पुरोहित बगेची में बनेगा श्री कटारनाथ भैरव मंदिर, भूमि पूजन हुआ

मनावत पुरोहित बगेची : पार्षद निशा अनादी पारीक, भैरव उपासक रमन पारीक का नागरिक अभिनंदन
 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मनावत पुरोहित बगेची में गुरुवार को श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। श्रीवल्लभ पुरोहित ने सपत्नीक विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न किया। पंडित सुशील ओझा ने धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। पूजन व्यवस्था में बृजमोहन और श्याम व्यास ने सहयोग किया।

मनावत

संयोजक रामकुमार पुरोहित ने बताया कि मनावत पुरोहित समाज की बगेची के नवनिर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत बगेची के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद निशा अनादी पारीक और भैरव उपासक रमन पारीक का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में संदीप पुरोहित (पटवारी), मनोज पुरोहित, राजेंद्र पुरोहित, विनोद पुरोहित सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोहल्ले के सर्व समाज की ओर से रामकिशन जी, भगवान जी पारीक, अधिवक्ता द्वारकादास जी सहित मोहल्ले की मातृशक्ति ने भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री कटारनाथ भैरव के जयकारे लगाए। आयोजन का समापन भैरवनाथ के जयघोष के साथ हुआ।

FROM AROUND THE WEB