RudraNewsExpress_Logo

श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय,बीकानेर में
एन.सी.सी. सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

श्री नेहरू शारदा पीठ (NSP) पीजी महाविद्यालय, बीकानेर में एनसीसी 7 राज बटालियन की ओर से सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान बी एवं सी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनसीसी 7 राज बटालियन से पहुंचे अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से देशसेवा के लिए तैयार रहने तथा जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बिस्सा ने 7 राज बटालियन से पधारे कर्नल एम.एस. नीजर का शॉल एवं पुस्तकें भेंट कर सम्मान किया। डॉ. बिस्सा ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने नव चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए एनसीसी के आदर्शों एवं अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनसीसी एएनओ सुरेश कुमार, डॉ. समीक्षा व्यास, रमेश भोजक, संगीता व्यास, दीपा हर्ष, अमित पारीक, मुकेश पुरोहित, अरविंद कुमार स्वामी, गोवर्धन भादाणी, शिव कुमार प्रताप सिंह, दाऊलाल सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

एनसीसी बटालियन से पहुंचे सुबेदार सम्भाजी माने एवं हवलदार कपिल कुमार ने महाविद्यालय प्रशासन की ओर से किए गए आयोजन एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार ने एनसीसी 7 राज बटालियन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नव चयनित कैडेट्स ने राष्ट्रसेवा और एनसीसी के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

FROM AROUND THE WEB