RudraNewsExpress_Logo

Sister Nivedita College : की ओर से  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता, 20 टीमों ने दिखाया दमखम

बीकानेर में तीर चले, जानिए महिला-पुरुषों में किसके निशाने सटीक बैठे

 

Rudra News Express Bikaner. 

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बुधवार को तीरों की टंकार और सटीक निशानों के बीच महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष वर्ग की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य को केंद्र में रखकर सकारात्मक प्रयास किए जाएं तो सफलता हासिल की जा सकती है। परिणाम कुछ भी हो, मेहनत से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रीतेश व्यास ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता तक पहुंचने का रास्ता है। वहीं महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. श्यामा पुरोहित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा जीतने के लिए होनी चाहिए, किसी को हराने के लिए नहीं। उद्घाटन के बाद कुलसचिव यशपाल आहूजा का शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

तीर

इनके तीर पदक के निशाने पर : 

मैदान पर पुरुष वर्ग में करन सिंह, पवन, अनुज भांभू, श्याम सुंदर, उदयपाल, प्रमोद, मनप्रीत, अशोक, मनीष और भवानी शंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निशाने साधे। वहीं महिला वर्ग में कल्पना, प्रियांशी, रक्षा, भारती, संयोगिता और सिमरन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। एकाग्रता, धैर्य और निशाने की सटीकता ने मुकाबले को खास बनाया। खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि बजरंग तंवर सहित प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB