RudraNewsExpress_Logo

जवान सुरेश जयाणी लद्दाख की बर्फीली वादियों में खराब मौसम से जूझते हुए देश की रक्षा करते वीरगति को प्राप्त हुए

Hanumangarh  जिले के नोहर निवासी थे जवान सुरेश ज्याणी
पैतृक गांव फेफाना पहुंचेगी पार्थिव देह
 

RNE New Delhi. 
 

बीकानेर संभाग के एक जवान ने लद्दाख में देश सेवा करते हुए अपनी जान की परवाह नहीं की। बर्फीली वादियों में खराब मौसम के बावजूद वे ड्यूटी पर डटे रहे। बेहद खराब मौसम के कारण जवान की हालत बिगड़ गई और गंभीर हालत में दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया जहां उन्होंने प्राण त्याग दिए। 
 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ जिले के नोहर निवासी सैनिक सुरेश जियाणी लेह में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। वे 21 जाट रेजीमेंट में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में तैनात थे। बर्फीली वादियों में बेहद खराब मौसम के दौरान उन्हें कई शारीरिक जटिलताएं हुईं। उन्हें दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। सुरेश जियाणी की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव फेफाना पहुंचेगी, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB