RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर में पहली बार स्टेज लाइटिंग कार्यशाला, बीस से अधिक रंगकर्मियों ने लिया सक्रिय प्रशिक्षण

 

RNE Network.

रंगमंच में प्रकाश प्रभाव अपने आप में एक चरित्र के रूप में कार्य करता है तथा किसी भी नाटक के कथ्य को उभारने में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है । एक रंगकर्मी को प्रकाश प्रभाव के विभिन्न तत्वों से परिचित होना आवश्यक है तभी वे रंगमंच में नवाचार कर सकते हैं ।

यह बात रंगमंच के प्रसिद्ध प्रकाश विशेषज्ञ गगन मिश्रा ने कही । वे संकल्प नाट्य समिति की तरफ से आज टाउन हाल में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क कैप्सूल स्टेज लाइटिंग कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे । कार्यशाला के संयोजक वसीम राजा कमल ने बताया की इस कार्यशाला में वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश हिंदुस्तानी, सुरेश आचार्य, रमेश शर्मा, रोहित बोड़ा, मुकेश सेवग, विपिन पुरोहित, राम सहाय हर्ष, मयंक सोनी सहित बीस से अधिक युवा रंगकर्मियों ने अपनी भागीदारी की । समापन सत्र को सम्बोधित करते हुवे वरिष्ठ रंगकर्मी मधु आचार्य आशावादी तथा प्रदीप भटनागर ने कहा की पहली बार बीकानेर में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन रंगमंच में अनेक बदलाव लायेगा । आभार अभिषेक आचार्य ने व्यक्त किया । इस अवसर पर संभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये ।

FROM AROUND THE WEB