Movie prime

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर पहुंचेंगे

 
RNE Bikaner.
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर पहुंचेंगे।
 भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि चतुर्वेदी दोपहर 3 बजे कोलायत पहुंचेंगे। इसके बाद उनका बीकानेर आगमन होगा तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा।
श्याम पंचारिया के अनुसार 13 मई को अरुण चतुर्वेदी राज्य वित्त आयोग की बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और वित्तीय विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद भी उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में ही प्रस्तावित है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि 14 मई को अरुण चतुर्वेदी बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

FROM AROUND THE WEB