Sushila Rameshwar Dudi : राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन में संरक्षक बनी, पदाधिकारियों ने स्वागत किया
RNE Bikaner.
राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी को संरक्षक बनाए जाने के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने डूडी का स्वागत किया। गणेश जी कि आकृति में नाम लिखा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज़ ने कहा कि सुशीला डूडी के संरक्षण से युवाओ और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का हौसला बुलंद होगा। संगठन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ उद्देश्यो पर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा कि आज इस नफ़रत के दौर मेँ बीजेपी विकास के नाम पर केवल नाम बदलने का काम क़र रही है। अब जरूरत है देश के युवाओ को देश कि एकता अखंडता व भाईचारे के लिए आगे आना होगा।संविधान को बचाना होगा। इस दौरान फेडरेशन के प्रदेश सलाहकार पूनमचंद टॉक, प्रदेश सचिव महेंद्र ज्याणी, पार्षद गजानंद शर्मा, आबिद हुसैन, रियाज अहमद, वाजिद अली, बलराम नायक आदि मौजूद रहे।

