प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, 31 जुलाई तक करें आवेदन
RNE Bikaner.
अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर द्वारा 26 अगस्त 2026 को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि वर्ष 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान के लिए पात्रता में आठवीं कक्षा में ए ग्रेड, 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एलएलबी, एलएलएम, नेट, सेट, एमफिल, पीएचडी, एमबीबीएस, एआईईईई, सीए एवं सीएस जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिकाएं, मोबाइल नंबर एवं पता सहित 31 जुलाई 2026 तक शाखा कार्यालय लालाणी व्यासों का चौक, बीकानेर में जमा करा सकते हैं।

