Movie prime

500 में से 499 अंक, बीकानेर की तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर

 
RNE Bikaner.
बीकानेर शहर की प्रतिभाशाली छात्रा तान्या सामसुखा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। तान्या की इस ऐतिहासिक सफलता से बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
तान्या की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने तान्या को बधाइयां दीं। घर पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा और सुशील शर्मा ने तान्या एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तान्या ने अपनी मेहनत और लगन से बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
उन्होंने तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करेंगी।

FROM AROUND THE WEB