Movie prime

महावीर जयंती पर जिस रास्तों से शोभायात्रा गुजरी वहां सफाई तक नहीं करवा पाया प्रशासन!

 

RNE Bikaner.

बीकानेर नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण मंगलवार को तब फिर सामने आया जब महावीर जयंती के मौके पर शहर के विभिन्न मार्गों से यात्रा गुजरी। हर साल की तरह तयशुदा रास्तों से गुजरी इस यात्रा मंे शामिल लोगों को कचरे के ढेर से नाक पर रुमाल रखते हुए गुजरना पड़ा।
 

दरअसल महावीर जयंती पर अलसुबह शहर के विभिन्न मार्गों से यात्रा गुजरती है जिसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चों सहित सभी शामिल होते हैं। ‘स्वच्छता’ और ‘जीओ-जीने दो’ का संदेश देने वाले धर्म प्रवर्तक भगवान महावीर के अनुयायी जब यात्रा के रूप में निकले तो शहर मंे हर जगह कचरे के ढेर ने उनका स्वागत किाय। रांगड़ी चौक, बड़ा बाजार घूमचक्कर, आचार्य चौक सहित मरुनायक चौक के जिस महावीर मंदिर यह यात्रा पहुंची वहां भी पास में कचरे की ढेरी जमा थी।

हालांकि कचरे की ढेरी के जो स्थान बताए गए हैं वे सभी कचरा संकलन केन्द्र है जहां सुबह से कचरा एकत्रित होता है दोपहर होने तक उठाया जाता है लेकिन खास मौके पर यहां पहले से सफाई कर दी जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि अलसुबह कोई यात्रा या कार्यक्रम हो तो इन संकलन केन्द्रों पर कचरा बाद में भी संकलित किया जाता है। नगर निगम प्रशासन ने इस बार इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया।

शोभायात्रा में शामिल रमेश सुराणा कहते हैं, इससे पहले जब कार्तिक पूर्णिमा पर शोभायात्रा और सवारियां निकली थी तब वह पूरा रास्ता टूटा हुआ था जिससे यह यात्रा निकलती है। अब महावीर जयंती पर भी कुछ ऐसी ही बदहाली देखने को मिली है। बीकानेर नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कम से कम खास मौकों पर तो कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

FROM AROUND THE WEB