बुटीक का उद्घाटन श्री बाबूलाल मोहता के कर-कमलों द्वारा हुआ
RNE Bikaner
बीकानेर। शहर के कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित डॉ. राजश्री मनकर बुटीक का भव्य शुभारंभ शनिवार, 7 नवंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा। बुटीक का उद्घाटन श्री बाबूलाल मोहता के कर-कमलों द्वारा प्रातः 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे के मध्य संपन्न होगा।
बुटीक की संचालिका डॉ. राजश्री मनकर ने बताया कि बुटीक में आधुनिक फैशन और पारंपरिक परिधानों का विशेष संगम देखने को मिलेगा। यहां महिलाओं एवं बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन की ड्रेसेज, पार्टी वियर, साड़ी, सूट फैब्रिक, रेडीमेड सूट, बेडशीट तथा ब्लाउज सिलाई की विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने बताया कि बुटीक का उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और बेहतर सिलाई के साथ एक विशेष फैशन अनुभव प्रदान करना है। प्रत्येक परिधान को ग्राहकों की पसंद एवं आवश्यकता के अनुरूप तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं फैशन प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

