प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा गत साढे चार दशकों की सृजनात्मक एवं साहित्यिक आयोजन
RNE Bikaner
प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा गत साढे चार दशकों की सृजनात्मक एवं साहित्यिक आयोजन श्रृंखला के तहत राजस्थानी के पुरोधा महान् इटालियन विद्वान लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी की 107वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय ओळू समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि ओळू समारोह के प्रथम दिन 22 नवम्बर, 2026 वार शनिवार को प्रातः 11 बजे डॉ. टैस्सीटोरी की समाधि-स्थल पर पुष्पांजलि एवं राजस्थानी मान्यता पर केन्द्रित विचारांजलि का आयोजन होगा।
रंगा ने बताया कि 22 व 23 नवम्बर को होने वाले 2 दिवसीय समारोह के संयोजक वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी होगे एवं सहसंयोजक युवा कवि गिरिराज पारीक होंगे।
संयोजक कासिम बीकानेरी एवं सहसयोजक गिरिराज पारीक ने आगे बताया कि समारोह के दूसरे दिन 23 नवम्बर, 2026 वार सोमवार को सांय 05ः15 बजे ‘काव्य रंगत-शब्द संगत’ का आयोजन लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में किया जाएगा। जिसमें नगर के विशेष आमंत्रित राजस्थानी, हिन्दी एवं उर्दू के कवि शायर अपनी प्रतिनिधि रचना का वाचन करेंगे।

