संगठन चुनाव की कवायद शुरु, ऑब्जर्वर 4 को बीकानेर आयेंगे, संगठन सृजन अभियान के लिए आ रहे, शहर व देहात के लिए फीडबैक लेंगे
RNE Bikaner.
कांग्रेस ने राजस्थान में संगठन के बदलाव की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया है। इस बार जिला अध्यक्षों के चयन के लिए बाहर के ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए है। उनकी नियुक्ति व बैठक हो चुकी। ये ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को देंगे और उसके बाद जिला अध्यक्ष नियुक्त होंगे।
बाद में प्रदेश अध्यक्ष पर निर्णय होगा। बीकानेर शहर में कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना है। वर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वे पद त्याग भी चुके है मगर नया अध्यक्ष न बनने तक पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे है।
कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर राजेश लिलोटिया 4 अक्टूबर को दिल्ली से बीकानेर आएंगे। लिलोटिया सुबह 11.15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद शहर व देहात जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधी फीडबैक लेंगे। वे इसी दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी बैठक करेंगे