RudraNewsExpress_Logo

कल 14 अगस्त को जयपुर में होगा अंतिम संस्कार

 

 

आरएनई, बीकानेर
हिंदी और राजस्थानी के वरिष्ठ रचनाकार नंद भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मणी जी का आज दोपहर बाद 4 बजे निधन हो गया। वे खुद एक समर्थ साहित्य अनुरागी व पाठक थी। साहित्यिक समारोहों में भी उनकी भागीदारी रहती थी।
वे पिछले काफी समय से बीमार थी और गहन चिकित्सा में रही। उनके 4 संतान राजेश, जया, देवयानी और कुंतल है। उनका अंतिम संस्कार कल 14 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वर्ण पथ मोक्षधाम, जयपुर में होगा। साहित्यकार नंद भारद्वाज की पत्नी के निधन पर मधु आचार्य ' आशावादी ', मालचंद तिवाड़ी, ब्रजरतन जोशी, कमल रंगा, नगेन्द्र नारायण किराडू, कासिम बीकानेरी, गिरिराज पारीक, रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, अभिषेक आचार्य, रमेश शर्मा, विजय सिंह राठौड़ आदि रचनाकारों व कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

FROM AROUND THE WEB