बिजारणियां और महिया की आवाज में रिकॉर्ड हुई ग़ज़ल "आज कबीरी चादर धर दे" का विमोचन कल
RNE Bikaner
लूणकरणसर, 1अगस्त
साहित्य अकादेमी, दिल्ली से सम्मानित साहित्यकार राजूराम बिजारणियां और देवीलाल महिया की आवाज में रिकॉर्ड हुई राजस्थानी ग़ज़ल रविवार 2 अगस्त को रिलीज होगी। यह ऑडियो, वीडियो 'आज कबीरी चादर धर दे' नाम से आया है। गौरतलब है कि यह ग़ज़ल राजूराम बिजारणियां के चर्चित राजस्थानी ग़ज़ल संग्रह 'आज कबीरी चादर धर दे' की शीर्षक ग़ज़ल है। वीआरसी म्यूजिक से रिकॉर्ड इस ग़ज़ल को बिजारणियां और महिया ने अपना स्वर दिया है। इस एल्बम का विमोचन समारोह हनुमान मंदिर प्रांगण में 'रंगरूड़ो राजस्थान' कार्यक्रम में होगा। इस दौरान ख्यातनाम इतिहासकार राजवीर सिंह चलकोई, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ.हरिमोहन सारस्वत 'रूँख', छैलू चारण 'छैल', रामजीलाल घोड़ेला, ओंकारनाथ योगी, स्वरूप पंचारिया सहित विभिन्न हस्तीयां उपस्थित रहेंगी। ज्ञातव्य है इससे पहले बिजारणियां और महिया का साझा एल्बम 'हरियल राजस्थान' भी आ चुका है जिसका टीज़र अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लॉन्च किया था।

