इस बार का सम्मान कोटा के कवि ओम नागर को मिलेगा, 5 पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा
RNE Bikaner.
नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान समिति का इस वर्ष का ' नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान समारोह ' 4 अक्टूबर को काळू, लूणकरणसर में आयोजित होगा। इस बार का सम्मान कोटा के रचनाकार ओम नागर को दिया जायेगा।
इस समारोह में 5 पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला ने बताया कि इस समारोह में शिवराज संस्कर्ता संपादित नानूराम संस्कर्ता की लिखी ' आधी दुनिया का पूरा आकाश ' का लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा डॉ मदन गोपाल लड्ढा लिखित मोनोग्राफ ' भारतीय साहित्य के निर्माता : नानूराम संस्कर्ता ' का भी लोकार्पण होगा।
लोक साहित्य प्रतिष्ठान के शिवराज संस्कर्ता ने बताया कि समारोह में डॉ मदन गोपाल लड्ढा लिखित राजस्थानी कविता संग्रह ' ग्रह गोचर ' और राजूराम बिजारणिया के राजस्थानी गजल संग्रह ' आज कबीरी चादर धर दे ' व राजस्थानी कहानी संग्रह ' धमीड़ अर दूजी कहाणियां ' पुस्तकों का भी लोकार्पण होगा। इस सम्मान समारोह व लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार, रंगकर्मी व पत्रकार मधु आचार्य ' आशावादी ' करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि कवि, आलोचक, नाटककार व साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक डॉ अर्जुन देव चारण होंगे। यह समारोह काळू में 4 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे आरम्भ होगा।