“Hour for Nation” टीम का प्रेरक अभियान: “राष्ट्र सेवा का जज़्बा: आर्मी गेट तक गूंजा स्वच्छता का संदेश”
RNE Bikaner.
आज प्रातः 7:30 बजे “Hour for Nation” टीम द्वारा वीर श्री दुर्गादास सर्किल (सादुल क्लब सर्किल) से आर्मी गेट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सड़क, रोड डिवाइडर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की।

अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा एकत्रित किया गया, जिसे डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। आज सड़क की कुल लंबाई का लगभग आधा भाग ही साफ किया जा सका, शेष मार्ग की सफाई आगामी रविवार को पूर्ण की जाएगी।

मौसम में ठंड कम होने के कारण आज सदस्यों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। सभी सदस्य इस भावना के साथ कार्य कर रहे थे कि यह मार्ग हमारे सैनिकों की सेवा और सम्मान का प्रतीक है — “हम यह सफाई अपनी सेना के लिए कर रहे हैं।” यह भाव पूरे अभियान की ऊर्जा का मुख्य स्रोत रहा।

आज के अभियान का विशेष आकर्षण रहे टीम के समर्पित सदस्य मोहम्मद हसन, जो रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रखते हुए भी पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में सहभागी बने। उनका यह समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आज अभियान में उपस्थित सदस्यों में:
सीए वसीम रज़ा, डॉ. अतुल गोस्वामी, राम हंस मीना, सुशील यादव, वंदना शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राजू ड्रेसर, इन्द्र सिंह, अरुण चम, सीए सुधीश शर्मा, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, स्वामी जी, मानक चंद व्यास, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, मोहम्मद हसन, गुरमोहन सेठी, बसंत, गजेंद्र सरीन, कपिला शर्मा, सोनी शर्मा एवं सुरभि शर्मा शामिल रहे।

टीम द्वारा आज एक समूह फोटो भी लिया गया, जिसे उन समाचार पोर्टल एवं पत्र-पत्रिकाओं के लिए साझा किया जाएगा जो चेहरों के बिना भी इस सामाजिक प्रयास को प्रकाशित करना चाहते हैं।
“Hour for Nation” का यह सतत अभियान शहर में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
टीम का संकल्प स्पष्ट है — हर सप्ताह, कुछ समय राष्ट्र के नाम।

