RudraNewsExpress_Logo

एसोसिएशन के स्नेह मिलन समारोह में हुआ सर्वसम्मति से मनोनयन

 

RNE Bikaner

बीकानेर। बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के स्नेह मिलन समारोह में शंकर लाल अग्रवाल को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। समारोह में उपस्थित व्यापारियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अग्रवाल के नाम का समर्थन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

p

कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने शंकर लाल अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शंकर लाल अग्रवाल अनुभवी, सक्रिय एवं मृदुभाषी तथा सहज स्वभाव के व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में किराना मर्चेंट एसोसिएशन प्रभावी रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों के लिए तत्पर रहा है और एसोसिएशन को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमारी हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहता है और आगे भी हमें व्यापार मंडल का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर एसोसिएशन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने भी शंकर लाल अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि शंकर लाल जी कर्मठ, मिलनसार एवं विनम्र स्वभाव के धनी हैं। व्यापार मंडल में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए वे सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर सक्रियता के साथ कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किराना मर्चेंट एसोसिएशन एक सक्रिय एवं सशक्त संस्था है, जिसका संगठन मजबूत और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि शंकर लाल अग्रवाल के अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ किराना व्यापारियों को मिलेगा और एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिवार की ओर से शंकर लाल अग्रवाल के यशस्वी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, मेघाराम गोदारा, परविंदर सिंह राठौड़ एवं कमल बोथरा, सह सचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, राम दयाल सारण एवं विलियम शर्मा तथा प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह में एसोसिएशन के जेठमल बोथरा, राजू नागौरी ,विजय सिंह बैद  श्री केदारनाथ अग्रवाल, श्री भगवान अग्रवाल, कमल बैगानी, अमित पुगलिया, गणेश बोथरा , महावीर नाहटा, राजेन्द्र गोलछा, इन्द्रचंद पारख, पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में किराना व्यापारी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB