Movie prime

डाकघर का मर्मस्पर्शी मंचन, दर्शक हुए भाव-विभोर

 

संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में चल रहे पांच दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन कम्युनिटी थियेटर टोंक सोसायटी की तरफ से रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित व नेमीचंद जैन द्वारा अनुवादित नाटक डाकघर का प्रभावी मंचन चितरंजन नामा के निर्देशन में किया गया। बीमारी के कारण अपने कमरे में सीमित बालक अमल मन की विभिन्न परतों को विभिन्न खिड़कियों के माध्यम से खोलता जीवन के असली अर्थ की तलाश में रहता है।

मानवीय संवेदनाओं से युक्त मर्मस्पर्शी संवाद, प्रभावी अभिनय तथा लयबद्ध संगीत दर्शकों को बाँधने में सफल रहा। मंच पर आशीष चावला, मणिकांत लक्षकार, रामरतन गुगलियां, शाहदाब सिद्दिकी, आफताब नूर, करण कुमार, राजवंती तमोली, अदनान खान, मोहित वैष्णव ने अभिनय किया वहीं मंच पार्श्व मे राजकुमार रजक, अवधेश कुमार पटेल, विजय लक्ष्मी तसेरा, आशीष धाप ने विभिन्न दायित्व संभाले। इस अवसर पर कोटा के वरिष्ठ रंगकर्मी राम शर्मा कापरेन, रवि माथुर, प्रदीप भटनागर, दयानन्द शर्मा, अशोक जोशी , मीनू गौड़ , अनिरुद्ध उमट सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

दावते इश्क का मंचन आज:
 

संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की आज टाउन हाल में शाम 6.30 पर अशोक पटोले लिखित दावत ए इश्क का मंचन दीपांकर चौधरी के निर्देशन में किया जायेगा।

FROM AROUND THE WEB