Movie prime

कांग्रेस का जन जागरण पैदल मार्च कल, दोपहर 12.15 बजे कोटगेट से शुरू होगी यह रैली

 

RNE Network.

शहर व देहात जिला कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय नेतृत्त्व के निर्देशानुसार अरावली बचाओ जन आंदोलन एवं मनरेगा के मुद्दे पर शनिवार को दोपहर 12.15 बजे से कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक जन जागरण रैली आयोजित की जायेगी। 
ad21

कांग्रेस के जिला महासचिव प्रह्लाद सिंह मार्शल के अनुसार शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्त्व में यह पैदल मार्च निकाला जायेगा। मार्च के बाद मनरेगा को लेकर सभी कांग्रेसजन जिला कलेक्ट्रेट पर महात्मा गांधी के चित्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे।

FROM AROUND THE WEB