RudraNewsExpress_Logo

सीनियर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न,सेमीफाइनल में करणी क्लब का रोमांचक विजय अभियान, बीकानेर फुटबॉल क्लब ने 9-0 से दर्ज की शानदार जीत; शुक्रवार को खिताबी भिड़ंत
 

 

RNE Bikaner

बीकानेर। चैन सिंह स्टेडियम में आयोजित सीनियर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के तीसरे दिन दो रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबलों के बाद करणी क्लब और बीकानेर फुटबॉल क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया।

पहले सेमीफाइनल में करणी क्लब ने चुन्नी क्लब को 2-1 से हराया। करणी क्लब की ओर से पंकज और इरफान ने एक-एक गोल किया, जबकि चुन्नी क्लब की ओर से रोहिताश ने एक गोल किया।

p

दूसरे सेमीफाइनल में बीकानेर फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बच्ची क्लब को 9-0 से करारी शिकस्त दी। बीकानेर फुटबॉल क्लब की ओर से कार्तिकेय पालीवाल ने पांच गोल दागे, जबकि सुजल, आशु सिंह, जसवंत सिंह और ईशान ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे, जिसमें करणी क्लब और बीकानेर फुटबॉल क्लब आमने-सामने होंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि फुटबॉल कोच मोहम्मद अमीन एवं पूर्व खिलाड़ी मदन खरखौदिया रहे। कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ सचिव रहमत अली, पूर्व कोषाध्यक्ष सोहन सिंह भाटी, फुटबॉल कोच आशीष दुबे, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) मोहम्मद रफीक चौहान सहित अन्य खेलप्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB