Movie prime

बीकानेर : सती माता मंदिर में गूंज रही सुंदरकांड की चौपाइयाँ

 

RNE Bikaner.
 

मंगलवार और छठ पर्व संयोग के बीच बीकानेर के सती माता मंदिर में विशेष संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया।
 

आयोजन से जुड़े महेंद्र व्यास ने बताया कि यह विशिष्ट सुंदरकांड पाठ सती माता की असीम कृपा से रखा गया। इस पाठ का ध्येय वाक्य "सियावर रामदूत हनुमान प्रसन्न करवार्थम" रखा गया। इसमें सुंदरकांड के साथ भजनावली को भी शामिल किया गया। भक्त मण्डल के श्रीलाल व्यास पटवारी ने बताया, गोपीनाथ भवन के पास स्थित सती माता मंदिर तपस्थली है। यहां सर्व मंगल कामना के साथ किया गया जप फलदायी होता है। इसी भावना के साथ पंडित महेंद्र व्यास ने यह आयोजन रखा।

FROM AROUND THE WEB