Movie prime

BJP Bikaner : इस नेता ने पार्टी का दिखावा करने वाले और पार्टी को आत्मसात करने वालों में फर्क कुछ यूं बताया!

 

RNE Bikaner.
 

भाजपा में पार्टी का दिखावा करने वाले और इसे आत्मसात करने वालों में कितना फर्क यह पार्टी के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय आचार्य ने एक उदाहरण से कुछ यूं समझाया कि मंत्री अर्जुनराम सहित मौजूद नेताओं के हाथ खुद-ब-खुद ताली बजाने लगे। उनके बयान को बीकानेर जिले के कई दिखावटी भाजपा नेताओं पर कटाक्ष भी माना जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करें 👇👇👇

Bikaner bjp
 

दरअसल बीकानेर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित भाजपा नेताओं की मौजूदगी में एक कहानी सुनाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर हुए आयोजन में आचार्य ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग भांग को शरीर पर मल लेते हैं उन पर कोई असर नहीं होता। जो थोड़ी-सी भीतर उतार लेते हैं वे इसका प्रभाव जानते हैं। जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विजय आचार्य ने यह बात कही। उन्होंने भाजपाई होने का दिखावा करने वाले और पार्टी को भीतर उतारने वालों में फर्क बताते हुए यह बात कही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर हुए इस आयोजन मंे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, श्यामसिंह हाडला आदि मौजूद रहे। 
 

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को खास मानते हुए राजस्थान को खास तोहफे दिये हैं। इनमें बीकानेर के लिए भी वंदे मातरम ट्रेन और एक बड़े जलाशय की भेंट है। राजस्थान के बांसवाड़ा में कार्यक्रम स्थल चुना है जो आदिवासी इलाका है।