बीकानेर में स्कूलों का समय फिर बदला, कलेक्टर ने दिए आदेश
शीतलहर खत्म, अब 10 की बजाय सुबह जल्दी स्कूल
RNE Bikaner.
बीकानेर मंे स्कूलों का समय एक बार फिर बदल गया है। अब स्कूल अपने पुराने समय यानी सुबह जल्दी खुलेंगे। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
दरअसल जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर अपने पिछले आदेश को वापस ले लिया है। पिछले आदेश में कहा गया था कि शीतलहर को देखते हुए 12वीं तक के बच्चों के स्कूल का समय 10 से 04 बजे तक रखा जाए। इसके बाद जिलेभर में स्कूलों का समय 10 बजे से हो गया।
अब कलेक्टर ने नया आदेश जारी कर पिछला आदेश प्रत्याहरित कर लिया है। मतलब यह कि अब 11 जनवरी को जारी आदेश प्रभावी नहीं रह गया। ऐसे मंे स्कूल पहले के समय खुलेंगे। यानी जो स्कूल 11 जनवरी से 07 बजे खुलते थे वे अब फिर से 07 बजे खुलेंगे।
मौसम विभाग ने दी है चेतावनी
एक ओर जिला कलेक्टर ने शीतलहर समाप्त होने की बात कही है वहीं दूसरी ओर बीकानेर में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को भी संभाग में कई जगह ओलावृष्टि, बारिश हुई और इसके बाद ठंड बढ़ गई।
अब एक और पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से एक फरवरी तक सक्रिय होने का अनुमान जारी किया गया है। इसका प्रभाव भी बीकानेर संभाग पर रहेगा। ऐसे मंे एक ओर जहां सर्दी अब कम नहीं हुई है और शीतलहर चलने का अनुमान जारी किया गया है वहीं स्कूलों का समय जल्दी करने के निर्णय से लोग हैरान है।

